ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित नवादा गोल चक्कर पर हुए हादसे में 23 वर्षीय अक्षय प्रसाद की हुई मौत। वह एमिटी विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। 5 घंटे तक अस्पताल में चला उपचार। तेज रफ्तार के चलते कार गोल चक्कर पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई थी। सिर में अधिक चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई मौत। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र का मामला।
शुरुआती जानकारी के आधार पर ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 2 गोल चक्कर के पास एक अनियंत्रित कार गोल चक्कर की बैरीगेटिंग को तोड़ते हुए एक पेड़ से टकरा गई, जिससे एक कार सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।