Home Breaking News मातम में बदला होली का दिन, नमाज पढ़कर लौट रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, 4 की मौत
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

मातम में बदला होली का दिन, नमाज पढ़कर लौट रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, 4 की मौत

Share
Share

बाराबंकी: मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे चार बच्चों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रौंदते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ में जा टकराई। गंभीर रूप से घायल बच्चों को स्थानीय लोगों ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया। जहां तीन बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो गई। घटना बदोसराय कस्बे की है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के जयहिंद स्कूल के करीब मस्जिद पर सुबह नमाज पढ़ने के लिए रोजाना की तरह कई लोग आए हुए थे। नमाज पढ़ने के बाद मो. खालिद (14), मो.शाह (14), मो. रेहान (14) और मो. रईश (18) निवासीगण कस्बा बदोसरांय सुबह करीब छह बजे फजर की नमाज पढ़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। चारों बच्चे सड़क पर एक साथ कुछ दूर आगे ही बढ़े थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नंबर यूपी 41 बीई 2399 ने चारों को रौंद दिया और सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। घटना में चारों बच्चे लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन, अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर तत्काल परिजन भी पहुंच गए। सभी ने तत्काल गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। जहा मौजूद चिकित्सक डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान ही घटना में घायल मोहम्मद खालिद, मोहम्मद रेहान मोहम्मद शाह की मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहम्मद रईश का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया।

See also  पत्नी की हत्या के आरोप में 3 साल तक जेल में रहा पति, बाहर निकलते ही किया बड़ा खुलासा, सुनकर चौंक जाएंगे
Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...