ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। जिसमें एक महिला और व्यक्ति एक दिव्यांग को पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है। मामला संपत्ति विवाद का सामने आ रहा है। दिव्यांग को पीटने वाले दोनों उनके रिश्तेदार हैं। साथ ही उसकी स्कूटी के साथ भी तोड़फोड़ की है।