पंचांग के अनुसार 12 मार्च 2023, रविवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज पंचमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 12 मार्च 2023, रविवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी की तिथि है. जो रात 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की षष्ठी की तिथि प्रारंभ होगी.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
12 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार स्वाति रहेगा. स्वाति नक्षत्र आकाश मंडल का 15वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी राहु ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक पाप ग्रह माना गया है. इस का संबंध जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं से है. राहु को कलियुग में बहुत ही प्रभावी बताया गया है. ये राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की क्षमता रखता है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 12 मार्च 2023, रविवार को राहुकाल दोपहर 4 बजकर 58 मिनट से शाम 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
सूर्य देव पूजा(Surya Puja)
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. इसदिन सूर्य भगवान की उपासना, पूजा और व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है. सूर्य की पूजा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है. रविवार की सुबह उगते हुए सूरज को जल देने से कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
12 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 March 2023) |
विक्रमी संवत्: |
2080 |
मास पूर्णिमांत: |
चैत्र |
पक्ष: |
शुक्ल |
दिन: |
रविवार |
ऋतु: |
वसंत |
तिथि: |
पंचमी – 22:04:17 तक |
नक्षत्र: |
स्वाति – 08:00:33 तक |
करण: |
कौलव – 10:10:05 तक, तैतिल – 22:04:17 तक |
योग: |
व्याघात – 18:40:35 तक |
सूर्योदय: |
06:34:59 AM |
सूर्यास्त: |
18:27:32 PM |
चन्द्रमा: |
तुला राशि- 26:19:12 तक |
राहुकाल: |
16:58:28 से 18:27:32 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: |
12:07:30 से 12:55:01 तक |
दिशा शूल: |
पश्चिम |
दुष्टमुहूर्त: |
16:52:31 से 17:40:01 तक |
कुलिक: |
16:52:31 से 17:40:01 तक |
कंटक: |
10:32:30 से 11:20:00 तक |
कालवेला / अर्द्धयाम: |
12:07:30 से 12:55:01 तक |
यमघण्ट: |
13:42:31 से 14:30:01 तक |
यमगण्ड: |
12:31:16 से 14:00:20 तक |
गुलिक काल: |
15:29:24 से 16:58:28 तक |
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि TodayNewsIndia किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.