नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 12 October 2023: आज यानी 12 अक्टूबर 2023, गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। पितृ पक्ष चल रहा है, ऐसे में आज त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। ज्योतिषियों की मानें तो आज कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए आज का पंचांग पढ़ते हैं और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में-
आज का पंचांग ( Panchang 12 October 2023)
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त -शाम 07 बजकर 53 मिनट पर
नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 17 बजकर 55 मिनट पर
पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 41 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक
अमृत काल – सुबह 06 बजकर 12 मिनट से अगले दिन 07 बजकर 59 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 55 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल – दोपहर 01 बजकर 03 मिनट से 03 बजकर 01 मिनट तक
गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 08 मिनट से दोपहर 10 बजकर 40 मिनट तक
दिशा शूल – दक्षिण
ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन
शुक्ल योग
आज शुक्ल योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 09 बजकर 30 मिनट तक है। ज्योतिष शुभ कार्यों के लिए शुक्ल योग को शुभ मानते हैं। इस योग में महादेव की पूजा करने से साधक को कई गुना फल प्राप्त होता है।
ब्रह्म योग
पितृ पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक है। इस योग में पितरों की पूजा करने से कई गुना फल प्राप्त होता है।
करण
आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक गर करण का निर्माण हो रहा है। इसके पश्चात, वणिज करण शाम तक है।