Home Breaking News आज का पंचांग, 21 MAY 2023: देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है द्विपुष्कर योग
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

आज का पंचांग, 21 MAY 2023: देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है द्विपुष्कर योग

Share
Share

Aaj ka Panchang, 21 May 2023: आज रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। पूरे दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.37 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.11 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 9.04 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.18 बजे से 6.13 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सायं 5.18 बजे से 6.13 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.01 बजे से 10.55 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.50 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.39 बजे से 2.34 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.17 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.25 बजे से 7.08 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.00 बजे से 10.42 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.05 बजे से 3.47 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.11 बजे से रात्रि 9.47 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.05 बजे से रात्रि 10.04 बजे तक द्विपुष्कर योग बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.39 बजे से 3.34 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.56 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 5.44 बजे से 7.24 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  25 व 26 नवंबर को दून में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, ये लोग रह सकते हैं मौजूद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO संजीव सरन को भूमि घोटाले में ED का नोटिस

नोएडा: बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन देने के...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

21वीं मंजिल से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में दर्दनाक हादसा

नोएडा। नोएडा सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की 21वीं मंजिल से शुक्रवार...