गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पिछले डेढ़ साल से किशोरी का यौन उत्पीड़न कर रहा था। कुछ दिन पहले युवक का रिश्ता तय होने पर किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एक कालाेनी के रहने वाले व्यक्ति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी एक स्कूल की छात्रा हैं। कुछ पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले युवक से हुई। दोनों के बीच बातें शुरू हो गई। दोनों मिलने-जुलने लगे।
आरोप है कि डेढ़ साल पहले युवक किशोरी को एक होटल में लेकर गया। वहां नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब किशोरी को दुष्कर्म के बारे में पता चला तो युवक ने शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। किशोरी को यकीन था कि युवक उससे शादी कर लेगा, लेकिन कुछ दिन पहले ही युवक का कहीं और रिश्ता तय हो गया।
आज का पंचांग, 21 MAY 2023: देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है द्विपुष्कर योग
जब इस बारे में किशोरी को पता चला तो वह उसके घर चली गई। युवक से कहा कि रिश्ता तोड़कर वह उससे शादी कर ले, लेकिन युवक नहीं माना। उसने किशोरी को घर से भगा दिया। धमकी दी कि यदि फिर से घर पर आई तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।
घबराकर किशोरी ने स्वजन को सारी बात बताई। इसके बाद शनिवार को स्वजन के साथ मोदीनगर थाने पहुंचीं और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। मामले में एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।