Home Breaking News 25 November 2023 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

25 November 2023 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Share
Share

हैदराबाद : आज 25 नवंबर, 2023 शनिवार के दिन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव और कामदेव का शासन है. नई किताबें लिखने, कर्मकांड और नृत्य के लिए अच्छा दिन माना जाता है. आज विश्वेश्वर व्रत भी किया जा सकता है. आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेगा. नक्षत्र गणना में अश्विनी पहला नक्षत्र है. इसका विस्तार मेष राशि में 0 से 13.2 डिग्री तक होता है. इसके देवता अश्विनी कुमार है, जो जुड़वा देवता है और देवताओं के चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध है. स्वामी ग्रह केतु है.

अश्विनी नक्षत्र यात्रा करने, हीलिंग, ज्वेलरी बनाने, अध्ययन की शुरुआत, वाहन खरीदने/बेचने के लिए अच्छा माना जाता है. नक्षत्र का वर्ण हल्का और तेज होता है. खेल, सजावट और ललित कला, व्यापार, खरीदारी, शारीरिक व्यायाम, गहने पहनने और निर्माण या व्यापार शुरू करने, शिक्षा और शिक्षण, दवाएं लेने, ऋण देने और लेने, धार्मिक गतिविधियों, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने के लिए भी इस नक्षत्र में कार्य किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 09:42 से 11:04 एएम बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

  1. आज का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : कार्तिक
  4. पक्ष : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  5. दिन : शनिवार
  6. तिथि : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  7. योग : व्यतिपात
  8. नक्षत्र : अश्विनी
  9. करण : कौलव
  10. चंद्र राशि : मेष
  11. सूर्य राशि : वृश्चिक
  12. सूर्योदय : 06:59 एएम
  13. सूर्यास्त : 05:53 पीएम
  14. चंद्रोदय : 03:51 पीएम
  15. चंद्रास्त : 05:36 एएम, नवम्बर 26
  16. राहुकाल : 09:42 से 11:04 एएम
  17. यमगंड : 13:48 से 15:09 पीएम
See also  घर में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री और ग्रामीणों को खबर नहीं थी, पुलिस तलाश रही अफ्रीकी-चीनी नागरिकों का कनेक्शन
Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...