Aaj Ka Panchang 27 December 2023: 27 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि बुधवार का पूरा दिन और पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। 27 दिसंबर को देर रात 2 बजकर 40 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही बुधवार रात 11 बजकर 29 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। 27 दिसंबर को रात 12 बजकर 21 मिनट पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।ADVERTISEMENT
27 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त
- प्रतिपदा तिथि- 27 दिसंबर 2023 को सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक
- ब्रह्म योग- 27 दिसंबर को देर रात 2 बजकर 40 मिनट तक
- आर्द्रा नक्षत्र- 27 दिसंबर को रात 11 बजकर 29 मिनट तक
- मंगल का धनु राशि में गोचर- 27 दिसंबर 2023
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 12:21 से दोपहर 01:39 तक
- मुंबई- दोपहर 12:39 से दोपहर 02:01 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:39 तक
- लखनऊ- दोपहर 12:06 से दोपहर 01:25 तक
- भोपाल- दोपहर 12:20 से दोपहर 01:40 तक
- कोलकाता- दोपहर पहले 11:37 से दोपहर 12:57 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 12:39 से दोपहर 02:00 तक
- चेन्नई- दोपहर 12:09 से दोपहर 01:34 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 7:11 am
- सूर्यास्त- शाम 5:31 pm