Home Breaking News अप्रैल माह का अंतिम दिन है खास, नोट कर लें पंचांग अनुसार तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

अप्रैल माह का अंतिम दिन है खास, नोट कर लें पंचांग अनुसार तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Share
Share

Aaj ka Panchang, 30 April 2023: आज रविवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.59 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.09 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.19 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.09 बजे से 6.02 बजे तक रहेगा। कुलिक योग भी सायं 5.09 बजे से 6.02 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.06 बजे से 10.59 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.52 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.37 बजे से 2.30 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 12.18 बजे से 1.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.16 बजे से 6.55 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.07 बजे से 10.46 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.59 बजे से रात्रि 9.41 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। अहोरात्रि रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.28 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.58 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 12.50 बजे से 2.37 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

See also  Aaj Ka Panchang, 12 February 2024 : आज गौरी तृतीया व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TodayNewsIndia इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...