Home Breaking News पंजाब में इतिहास रचने के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर बढ़ी, पढ़िए पूरी खबर
Breaking Newsदिल्लीराजनीतिराज्‍य

पंजाब में इतिहास रचने के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर बढ़ी, पढ़िए पूरी खबर

Share
Share

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में उम्दा प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी ने बतौर राजनीतिक दल इतिहास रच दिया है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बाद आम आदमी पार्टी देश की तीसरी पार्टी बनेगी, जिसकी दो राज्यों में सरकार बनेगी। इसके साथ आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना भी आसान हो गया है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर आगे हैं, वहीं कांग्रेस, अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी सीटों के मामले में दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पा रही हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में दमदार तरीके से चुनाव लड़ी है, लेकिन अरविंद केजरीवाल का पूरा जोर पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर रहा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश की सबसे ज्यादा विधानसभा वाले उत्तर प्रदेश से अधिक रैलियां और जनसभाएं अरविंद केजरीवाल ने सबसे ज्यादा समय पंजाब में दिया। एग्जिट पोल के नतीजों ने भी आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल को बल दिया था।

नजरें रहेंगी टेलीविजन न्यूज चैनलों पर

बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गज नेता पंजाब में संभावित जीत और सरकार बनने को लेकर उत्साहित हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार सुबह से ही ज्यादातर नेता टेलीविजन न्यूज चैनलों के जरिये मतगणना के हर पल की जानकारी लेते रहे। इसके साथ अरविंद केजरीवाल समेत अन्य दिग्गज नेता फोन के जरिये भी पंजाब के AAP नेताओं से संपर्क में रहेंगे। अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के जीतने के साथ सरकार बनते ही एक इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि इस तरह वह दो राज्यों में शासन करने वाली पार्टी हो जाएगी। इस तरह आम आदमी पार्टी देश की तीसरी ऐसी पार्टी हो जाएगी, जो दो राज्यों में सत्ता में होगी।

See also  चार दिसंबर को देहरादून आएंगे पीएम मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...