नोएडा। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में फरार उसके सौतेले पिता को फेज 3 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बीते वर्ष थाने में शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में किशोरी के सौतेले पिता सुनील का नाम सामने आया था। आरोपी सुनील तभी से फरार था। शुक्रवार को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गढ़ी चौखंडी से आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया।