नोएडा। बुकिंग लेने के बाद बाइक खराब होने का बहाना बनाकर महिलाओं से छेड़खानी करने वाले रेपिडो के राइडर मन्नान को फेस वन कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपित दिल्ली ले जाने वाली महिलाओं को टारगेट करता था।
आरोपित अब तक कुल 3 महिलाओं को निशाना बना चुका है। शाम में 6 से 9 के बीच महिलाओं की बुकिंग को प्राथमिकता देता था। आरोपित सेक्टर 9 का रहने वाला है।