नई दिल्ली। हैदराबाद से दुबई जा रही एयर इंडिया की एक विमान को अचानक मुंबई में लैंड कराया गया। जानकारी के अनुसार, विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के कारण मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। एयर इंडिया A320 विमान में 143 यात्री सवार थे। हालांकि, विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। लैंड करने के बाद विमान से यात्रियों को निकाला गया।
कन्नूर से दोहा जाने वाली फ्लाइट में भी आई थी समस्या
इससे पहले 2 दिसंबर को एक अन्य घटना में कन्नूर से दोहा जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। कन्नूर से दोहा के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-1715 को एहतियात के तौर पर मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया था। ऑपरेटिंग क्रू ने एक तकनीकी समस्या देखी और आवश्यक रखरखाव के लिए विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया। यात्रियों को उनकी आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान में भेजा गया था।
देबिना और गुरमीत ने दोनों बेटियों के साथ नए आशियाने में किया गृह प्रवेश
स्पाइसजेट विमान में भी आ चुकी खराबी
इससे पहले इसी तरह की एक घटना में, जेद्दा से कोझिकोड जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को भी तकनीकी कारणों से कोच्चि की ओर मोड़ दिया गया था। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित रहे और उन्हें दूसरी फ्लाइट में भेजा गया। जानकारी के अनुसार इस विमान के टायर में समस्या पाई गई थी।