Home Breaking News अखिलेश बोले, भाजपा का विकास से नहीं है सरोकार, सपा शासनकाल के कार्यों को किया जा रहा बर्बाद
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

अखिलेश बोले, भाजपा का विकास से नहीं है सरोकार, सपा शासनकाल के कार्यों को किया जा रहा बर्बाद

Share
Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में पूरी तरह डूबी है। विपक्ष के प्रति उसकी असहिष्णुता अब बदले की भावना में बदल गई है। भाजपा सरकार का विकास से कोई सरोकार नहीं है।

समाजवादी सरकार में जनहित में हुए विकास कार्यों को भाजपा सरकार प्राथमिकता से बर्बाद करती जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट, 1090 वूमेन पावर लाइन, जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआइसी), कैंसर हास्पिटल, कन्नौज में इत्र पार्क, उमर्दा में काऊ मिल्क प्लांट जैसी लोक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की गई थी।

इनमें अधिकतर बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं। समाजवादी सरकार के समय इजरायल के सहयोग से कन्नौज में जो एग्रीकल्चर एक्सीलेंस सेंटर बना था, वह बेकार हो रहा है। अगर भाजपा सरकार राजनीतिक विद्वेष से ऊपर उठकर इसे बजट और बिजली उपलब्ध कराती तो शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली एवं अन्य सब्जियों की पौध मिलती और किसानों की आय भी बढ़ती। उन्होंने कहा कि पता नहीं भाजपा सरकार को कन्नौज से क्या दुश्मनी है कि वहां चल रही समाजवादी योजनाओं को बर्बाद किया जा रहा है।

बता दें क‍ि एक द‍िन पूर्व ही अख‍िलेश यादव ने भाजपा को झूठी पार्टी करार द‍िया था। अख‍िलेश ने कहा था क‍ि कैब‍िनेट की ब्रीफ‍िंग से लेकर एनसीआरबी के डाटा को जनता के सामने रखने के मामले में सरकार झूठ बोल रही है। कस्टोडियल डेथ के मामले में अख‍िलेश ने उत्‍तर प्रदेश नंबर वन बताया था। इतना ही नहीं एनसीआरबी के आंकड़ों को खार‍िज करते हुए अख‍िलेश ने कहा था क‍ि प्रदेश में ला एंंड आर्डर की व्‍यवस्‍था चरमरा गई है। मह‍िलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। इतना ही नहीं अख‍िलेश ने दोनों उप मुख्‍यमंत्र‍ियों पर भी हमला करते हुए कहा था क‍ि दोनों लोग झूठ बोलने के ल‍िए ही बने हैं।

See also  'पाक से प्रेम, चीन से वफादारी और देश से गद्दारी', यही है कांग्रेस की ठेकेदारी- साक्षी महाराज
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...