नई दिल्ली। न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है। मामले में दिल्ली के इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) पर भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भारतीय नागरिक ने एक अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए यात्रा करते समय सहयात्री पर पेशाब कर दी।
यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA 292 में हुई थी। रविवार रात करीब 9 बजे दिल्ली के अंतरराट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आरोपी शख्स को पकड़ लिया।
आरोपी यात्री ने पी रखी थी शराब
एयरलाइंस के कर्चारियों ने बताया कि आरोपी भारतीय नागरिक शराब के नशे में था। आरोप है कि उसने सहयात्री से बहस के दौरान पेशाब कर दी थी।
सोमवार को शिव जी की पूजा का बना है शुभ योग, जानें पंचांग अनुसार तिथि-नक्षत्र और आज का राहुकाल
विमान के पहुंचने से पहले एयरलाइंस ने मामले के बारे में दिल्ली एयरपोर्ट को सूचना दी। उसके बाद दोनों यात्रियों को पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित यात्री ने मामले में एक शिकायत दी है।
पेशाब करने के कई मामले सामने आए
बता दें कि शराब पीकर सहयात्री पर पेशाब करने के मामले पिछले कुछ दिनों में कई बार सामने आ चुके हैं।पिछले साल 26 नवंबर, 2022 को एक पुरुष यात्री ने महिला सहयात्री पर एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब कर दी थी। दोनों न्यूयॉर्क से दिल्ली की फ्लाइट में बिजनिस क्लास में सफर कर रहे थे।
इसके बाद इसी तरह का दूसरा मामला भी सामने आया था। 6 दिसंबर, 2022 को एयर इंडिया की ही फ्लाइट में पेरिस से दिल्ली आते समय एक यात्री ने कथित तौर पर खाली सीट और एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दी थी। उस समय महिला वॉशरूम गई हुई थी।