कानपुर देहात। बजरंग दल कार्यकर्ता निक्की मिश्रा पर बाजार में समुदाय विशेष के आटो चालक ने तलवार से हमला कर दिया। हाथ लगा देने से उसमें गहरा घाव हो गया और लहूलुहान हो गए। आसपास के लोग जुटे तो हमलावर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता निक्की मिश्रा अपने दोस्त प्रशांत की बहन की शादी के लिए रविवार को सिंह लान में काम करवा रहे थे। अशोक नगर बाजार से वह दोना पत्तल लेने को गए थे। वहां पर आटो चालक अशोक नगर का साजिद गुजर रहा था। अचानक से वह निक्की को गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने आटो से तलवार निकाली और उस पर हमला कर दिया।
उन्होंने बचाव में हाथ आगे कर दिया इससे उसके गंभीर चोट आ गई। शोर सुन आसपास के लोग जुटे तो हमलावर भाग निकले। इसके बाद बजरंग दल व भाजपा नेता जुट गए और थाने पहुंच गए। आरोपित पर सभी ने कार्रवाई की मांग की। निक्की ने बताया कि आटो के टंकी का ढक्कन खुला था उसने टोका तो साजिद बहस करने लगा और हमला कर दिया। सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
कन्हैयालाल का हाल कर देंगे धमका किया हमला पहले दी गई थी ऐसी तहरीर- घायल की तरफ से पहले दूसरी तहरीर दी गई थी। उसमें जिक्र किया गया था कि तीन हमलावर आए उसमें एक साजिद था। उसने कहा कि बड़ा हिंदू नेता बनता है इसका भी हाल कन्हैयालाल वाला कर दो और अपनी आटो से तलवार निकाल लाया और वार कर दिया। उन्होंने हाथ आगे कर दिया जिससे हाथ पर तलवार लगी और वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के बाद दूसरी तहरीर दी गई।