नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को बड़ी घटना हुई। यहां पर पुलिस को चकमा देकर बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। डिफेंस कालोनी स्थित आनंद लोक में करीब चार करोड़ की लूट की घटना हुई। पुलिस के अनुसार, सुबह लूट की सूचना मिली। पीड़िता रितिका (68) अपनी पांच साल की नातिन के साथ ग्राउंड फ्लोर पर बेडरूम में सो रही थी। सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनको कुछ शोर सुनाई दिया। उठकर देखा तो करीब चार लोग घर की आलमारी को खंगाल रहे थे। लुटेरों ने महिला को शांत रहने की धमकी दी। उसके बाद लुटेरों ने आलमारी तोड़कर करीब चार करोड़ के गहने लेकर भाग गए। जाते हुए लुटेरों ने महिला का हाथ-पैर बांध दिया और वहां से भाग गए। मामला दर्ज कर लिया गया है। एएटीएस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही है।