रांची। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा, जब लॉकडाउन हुआ तब हमारी टेस्टिंग की क्षमता 1500 थी और आज हमारी क्षमता प्रतिदिन 11 लाख हो गई है। हमारे यहां टेस्टिंग लैब्स 150 थी, आज इनकी संख्या 1,600 के आसपास हो गई है।
झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बहुत अच्छा काम किया है। आपने करीब 12.74 लाख फूट पैकेट बांटे हैं, लगभग 42,000 लोगों ने मिलकर पीएम केयर्स फंड में 5 करोड़ रु. योगदान किए। करीब 21 लाख फेसकवर और करीब 9 लाख सैनिटाइजर बांटे हैं।