लखनऊ: उत्तर प्रदेश नगर पंचायत का चुनाव काफी लंबे इंतजार के बाद आज संपन्न हो गया। प्रदेश की छोटी सरकार को चुनने के लिए दो चरणों में मतदान आयोजित किया गया, जिसका परिणाम आज आ चुका है। इसके साथ ही राज्य के नगर निगमों को नए महापौर मिल गए। भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों पर एकतरफा जीत हासिल की है। साथ ही अन्य निकायों को नया अध्यक्ष भी मिल गया है। आइए जानते हैं प्रदेश के 17 नगर निगमों के नए महापौरों के बारे में-
यूपी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौरों के नाम
नगर निगम |
निर्वाचित प्रत्याशी |
मिले वोट |
शैक्षिक योग्यता |
अयोध्या |
गिरीश पति त्रिपाठी |
77494 |
परास्नातक |
अलीगढ़ |
प्रशांत सिंघल |
193889 |
स्नातक |
आगरा |
हेमलता दिवाकर |
267925 |
स्नातक |
कानपुर नगर |
प्रमिला पाण्डेय |
440353 |
इंटर |
गाजियाबाद |
सुनीता दयाल |
350905 |
स्नातक |
गोरखपुर |
डा0 मंगलेश श्रीवास्तव |
180629 |
परास्नातक |
झांसी |
बिहारी लाल आर्य |
123503 |
स्नातक |
प्रयागराज |
उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी |
235675 |
स्नातक |
फिरोज़ाबाद |
कामिनी राठौर |
101416 |
परास्नातक |
बरेली |
डा0 उमेश गौतम |
167385 |
स्नातक |
मथुरा |
विनोद कुमार अग्रवाल |
145720 |
परास्नातक |
मेरठ |
हरिकांत अहलूवालिया |
235953 |
स्नातक |
मुरादाबाद |
विनोद अग्रवाल |
121475 |
इंटर |
लखनऊ |
सुषमा खर्कवाल |
502660 |
स्नातक |
वाराणसी |
अशोक कुमार तिवारी |
– |
स्नातक |
शाहजहांपुर |
अर्चना सिंह |
80762 |
परास्नातक |
सहारनपुर |
अजय कुमार |
154879 |
परास्नातक |
अलीगढ़: पूरी की मां की ख्वाहिश
अलीगढ़ नगर निगम के नए मेयर प्रशांत सिंघल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। प्रशांत सिंघल ने पार्टी की उम्मीदों को जिंदा रखा और अलीगढ़ के मेयर चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज कर दी। प्रशांत सिंघल 193889 वोट मिले हैं। भाजपा ने प्रशांत सिंघल के लिए जब टिकट की घोषणा की थी तो उनकी मां ने इच्छा जताई थी कि उनका बेटा मेयर बने, सो प्रशांत ने जीत ने उनकी माता का सपना पूरा कर दिखाया है।
Aaj Ka Panchang: आज किस समय काम करने पर चमकेगी किस्मत, पढ़ें 14 मई 2023 का पंचांग
बरेली: डॉ. उमेश गौतम दूसरी बार जीते
भाजपा के डाॅ. उमेश गौतम एक बार फिर से बरेली से महापौर निर्वाचित हुए हैं। 56 हजार से अधिक मतों से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में उन्होंने बरेली को विश्वस्तरीय शहर बनाने का दावा किया है। कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में विकास की अविरल धारा बहती रहेगी।
आगरा: फूल सी खिली हेमलता, एक लाख मतों से जीत
निकाय चुनाव में भगवा किला मजबूत हो गया तो विरोधियों के किले ढह गए। बढ़ते तापमान में भाजपा प्रत्याशी हेमलता प्रचंड जीत हासिल कर फूल सी खिल गईं। शुरुआत में मदमस्त चला हाथी नौवें चक्र की गणना में ही चित हो गया। इसके बाद वह उठ नहीं पाया। हेमलता ने एक लाख से अधिक मतों से बसपा प्रत्याशी डा. लता को हराकर जीत दर्ज की। यह अभी तक की सबसे बड़ी जीत है, मेयर पद पर 1989 से लगातार भाजपा का कब्जा है। सपा, कांग्रेस और आप प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।
मथुरा: भाजपा फिर सिरमौर, विनोद बने महापौर
नगर निगम में भाजपा लगातार दूसरी बार सिरमौर बनी। विनोद अग्रवाल के सिर महापौर का ताज सजा। कमल की आंधी में न साइकिल चल पाई और न ही पंजा। बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को 1,45,720 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी बसपा के राजा मोहतशिम अहमद को 35,191 वोट मिले। विनोद अग्रवाल 1,10,529 मतों से विजयी हुए।
प्रयागराज: व्यवसाय रास न आया, बन गए शहर के सिरमौर
नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी का सफर कुछ ऐसा ही फिल्मी किरदार की तरह है। जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव आए। पहले क्रिकेट व व्यवसाय में भाग्य आजमाया। फक्कड़ स्वभाव के कारण निराशा हाथ लगी। राजनीति में सक्रिय हुए तो तमाम चुनौतियों से जूझना पड़ा। राजनीति में उपेक्षित रहे, लेकिन हार नहीं मानी। दरी बिछाना, पोस्टर चिपकाना, सभा स्थलों पर झाड़ू और कुर्सी लगाने का काम करते हुए महापौर की कुर्सी पर काबिज हुए हैं।
अयोध्या: भाजपा के महंत गिरीश पति महापौर निर्वाचित
नगर निगम के प्रतिष्ठापूर्ण मेयर पद के चुनाव में भाजपा के गिरीशपति त्रिपाठी ने शानदार जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के डाॅ. आशीष पांडेय दीपू को 35638 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।
गाजियाबाद: सुनीता दयाल ने जीता मैदान
भाजपा ने गाजियाबाद नगर निगम की मेयर पद की दौड़ में सुनीता दयाल को मैदान में उतारा था। भाजपा की यह कोशिश जीत में तब्दील हुई। सुनीता ने बीएसपी की प्रत्याशी निसारा खान को हराकर महापौर पद काबिज हो गई हैं। वहीं, सुनीता जी पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
गोरखपुर: नवनिर्वाचित महापौर ने लिया मुख्यमंत्री योगी का आशीर्वाद
गोरखपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव जीत हासिल करने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा गोरखनाथ के मंदिर में शीश नवाने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। डाॅ. मंगलेश ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री को दिया तो उन्होंने बदले में उन्हें और पूरी भाजपा टीम को जीत की बधाई दी।