अब अपने मकान में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। इन्हें काटने के लिए कुत्ते दौड़ रहे हैं। ताजा मामला पश्चिमी ग्रेटर नोएडा का है। यहां की एक सोसाइटी में नौ साल का बच्चा अपने घर की सीढ़ियों से उतर रहा था, तभी उसके पीछे तीन कुत्ते पड़े गए। सीढ़ियों से दौड़ते हुए तीनों कुत्ते नीचे तक आए। कुत्तों ने बच्चे को काटने का प्रयास किया। बच्चा किसी तरह जान बचाकर भागा। इस दौरान वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी पैंट भी फट गई। बच्चे के पिता तजेंद्र का कहना है कि सोसाइटी के लोग जब डंडा लेकर दौड़े, तब उनके बच्चे की जान बची।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीज की जा रही हैं कारें…लेकिन क्यों? इन स्टेप्स को फॉलो करके बचा सकते हैं अपनी कार
सही समय पर सोसाइटी के लोगों की नजर नहीं पड़ी होती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद से पूरी सोसाइटी में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोसाइटी के सचिव एवं एओए के पूर्व संयुक्त सचिव ललित फुलारा ने बताया कि भी लिफ्ट में फंसने की शिकायत की तो कभी आवारा कुत्तों का आतंक लोगों को परेशान कर रहा है। एओए से कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा पहल नहीं की जा रही है।
अथॉरिटी के नियमों का नहीं हो रहा पालन
सोसाइटी के सचिव ललित ने बताया कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की डॉग पॉलिसी का पालन नहीं किया जा रहा है। बिना लीश एवं मजल के पालतू कुत्ते घूम रहे हैं। सोसाइटी में कहीं से भी आवारा कुत्ते प्रवेश कर जा रहे हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि अब यहां दिनोंदिन कुत्तों के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह कुत्ते हर जगह परेशानी का सबब बन रहे हैं। किसी भी पॉलिसी का कोई स्तर पर पालन नहीं किया जा रहा है, न कराया जा रहा है। इससे बच्चों एवं महिलाओं में सबसे अधिक दहशत बना हुआ है।
सोसाइटी से एओए को कोई मतलब नहीं
सोसाइटी में रह रहे लोगों ने आरोप लगाया है कि एओए को उनकी समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। यह भी कहा कि हम एओए का चुनाव सभी समस्याओं के समाधान के लिए कराते हैं, लेकिन स्थिति दिनोंदिन बद से बदतर ही होती जा रही है। इससे लोगों में एओए के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। लोगों ने एओए पर गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।