Home Breaking News यमुना Express-Way पर आगे चल रहे वाहन से बस टकराने से हुई कंडक्टर की मौत, छह यात्री भी घायल
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

यमुना Express-Way पर आगे चल रहे वाहन से बस टकराने से हुई कंडक्टर की मौत, छह यात्री भी घायल

Share
Share

गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बस के कंडक्टर की मौत हो गई तथा बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पाल में भर्ती कराया गया है।

दनकौर थाना प्रभारी निरीक्षक राधा रमन सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर को बस अपने आगे चल रहे एक अन्य वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में बस कंडक्टर भूरा की मौत हो गई तथा बस में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह का खुलासा, किराए के खातों में मंगाते थे रकम; 7 अरेस्ट
Share
Related Articles