झांसी। झांसी के खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपने फूफा के साथ खेत पर गए थे। खेत से वह पास में ही बने एक बांध को देखने चले गए। जहां दोनों डूब गए। लगभग 18 घंटे बाद गुरुवार की सुबह दोनों के शवों को बरामद किया गया। शव मिलने के बाद घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बाहुबली मुख्तार अंसारी व भीम सिंह को 10 साल की सजा, गैंगस्टर एक्ट में जुर्माना भी लगा
झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव निवासी भारती अपने 4 बच्चों के साथ रहती है। वह अपने दो बेटों विजय (11) और रोहित (9) के साथ अपने जीजा बाबूलाल से मिलने रक्सा के हेब्दा मजरा आई थी। बुधवार को बाबूलाल खेत पर गया था। उसके साथ विजय और रोहित भी खेत पर पहुंच गए। खेत से थोड़ी दूर में खपरार बांध है। दोपहर लगभग 1 बजे बाबूलाल खाना लेने के लिए घर पर आ गया। इधर, बच्चे खेत से बांध को देखने के लिए पहुंच गए। वहां मछुआरों ने अंदर जाने के लिए कई ट्यूब रखी थी। दोनों उसी में बैैठकर बांध के अंदर पहुंच गए और डूब गए।