राजधानी में वर्ष 2020 के मुकाबले वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं व उनमें मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2018 से सड़क दुर्घटना की घटनाओं में कमी आ रही थी। वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं को ग्राफ बढ़ा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है।दिल्ली पुलिस ने वार्षिक सम्मलेन में जो डाटा पेश किया है उसके अनुसार वर्ष 2021 में 1206 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 1239 लोगों की जान गई थी। वहीं वर्ष 2020 में 1163 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 1196 लोगों की जानें गई थीं। वर्ष 2019 में 1433 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 1463 लोगों की जान गई थी। वर्ष 2018 1657 सड़क हादसे हुए थे। इनमें 1690 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2009 में 2272 सड़क हादसे हुए थे और इनमें 2325 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद राजधानी में सड़क हादसे कम होने शुरू हो गए थे। वर्ष 2018 में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी थीं।