Disha Patani enjoys: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना बना रखा है। दिशा पाटनी के फैंस उनके लुक्स, स्टाइल और फिटनेस के कायल हैं। ऐसे में अभिनेत्री भी अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें ट्रीट देती रहती हैं। अब हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी एक बेहद ही ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। जिसे देख कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है।
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में दिशा ने एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर में दिशा बेहद हॉट लग रही हैं। दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पिंक कलर की बिकिनी में अपनी त्सवीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिशा का टोन्ड फिगर बेहद शानदार लग रहा है। तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दिशा की फिटनेस और उनके हॉट अंदाज की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
दिशा पाटनी ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए बताया है कि वो किसी को याद कर रही हैं (Disha Patani enjoys)। दरअसल ये तस्वीर दिशा पाटनी की थ्रोबैक तस्वीर है। ये फोटो उस समय की है जब दिशा मालदीव्स वेकेशंस पर गई थीं। कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, ‘मिस कर रही हूं..’। इसके आगे उन्होंने सूरज और समंदर की लहरों की ईमोजी भी बनाई है। दिशा की इस तस्वीर पर उनके फैंस कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स दिशा की इस तस्वीर को हॉट बता रहे हैं तो वहीं कई इस तस्वीर पर अपना दिल लुटा रहे हैं।
बता दें कि दिशा पाटनी का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार होता है। दिशा अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार के साथ ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बी-टाउन में ऐसे रूमर्स हैं कि टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं। तो वहीं दोनों भी अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। वहीं दिशा भी टाइगर के परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं।