Home Breaking News द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च की बरसी, पहाड़ ने खोई दो जाबांज माउंटेनियर बेटियां, बर्फ में दफन हुए थे 29 पर्वतारोही
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च की बरसी, पहाड़ ने खोई दो जाबांज माउंटेनियर बेटियां, बर्फ में दफन हुए थे 29 पर्वतारोही

Share
Share

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में एक साल पहले आए हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या अब 30 हो गई है। इस हादसे में 29 पर्वतारोहियों का शव बरामद हो गया था, जबकि दो अभी तक लापता थे। अब इन दो पर्वतारोहियों में से एक का शव गुरुवार को बरामद हुआ है।

द्रोपदी का डांडा हिमस्खलन की घटना में 1 साल बाद एक पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है, वहीं एक अभी लापता चल रहा है। द्रौपदी का डांडा में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से चलाए गए खोज बचाओ अभियान में लापता चल रहे दो पर्वतारोही में से एक पर्वतारोही का शव बरामद हो गया है।

दो लापता में से एक का शव बरामद

गुरुवार को इस हादसे में लापता हुए दो लोगों में से एक का शव बरामद हो गया है। शव को उत्तरकाशी तक पहुंचाने के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने सेना और वायुसेना से मदद मांगी है। सेना व वायु सेवा की ओर से हेलीकॉप्टर उपलब्ध होने पर प्रशिक्षु पर्वतारोही के बरामद शव को आज उत्तरकाशी पहुंचा जा सकता है।

Aaj Ka Panchang, 5 October 2023: आज सप्तमी तिथि का श्राद्ध, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

4 अक्टूबर 2022 को हुआ था हादसा

द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में 4 अक्टूबर 2022 को 29 पर्वतारोही हिमस्खलन की जद में आए थे। 27 पर्वतारोहियों के शव गत वर्ष ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि दो लापता चल रहे थे। दूसरे लापता प्रशिक्षु पर्वतारोही की तलाश की जा रही है।

See also  CM धामी ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...