नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बाद अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के केंद्र ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप का झटका लगा है। अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में झटके महसूस किए गए।
केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।
महाराष्ट्र में भी आया भूकंप
इससे पहले बुधवार तड़के करीब चार बजे महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। नासिक से 89 किमी पश्चिम में भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।