Home Breaking News Shrikant Tyagi के मुद्दे पर किसानों के नेता राकेश टिकैत ने दे दिया ये बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

Shrikant Tyagi के मुद्दे पर किसानों के नेता राकेश टिकैत ने दे दिया ये बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Share
Share

नोएडा। Rakesh Tikait Support Shrikant Tyagi: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 93बी ओमेक्स ग्रांड सिटी में महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौच करने के मामले में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की जमानत याचिका पर मंगलवार को सूरजपुर कोर्ट में सुनवाई होगी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) श्रीकांत त्यागी के बहाने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर दबंगई करके सूबे के सामाजिक ताने-बाने को खत्म करना चाहती है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

मीडिया से बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि श्रीकांत त्यागी के मामले में यूपी पुलिस की ज्यादती दिखाई दे रही है। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि किसान यूनियन तो साफ तौर से सर्वसमाज के साथ की ही तरह त्यागी समाज के पूरी तरह साथ है। जहां भी जरूरत पड़ेगी हम वहीं खड़े मिलेंगे।

किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पदाधिकारी भी रहा है श्रीकांत त्यागी

श्रीकांत त्यागी न केवल भाजपा का सक्रिय सदस्य है बल्कि किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पदाधिकारी भी रहा है। 27 अगस्त 2018 को जारी पहली सूची पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी व किसान मोर्चा के तत्कालीन कोषाध्यक्ष सुधीर त्यागी द्वारा जारी की गई हैं।

इस सूची के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के द्वारा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की 21 सदस्यीय टीम में दूसरे नंबर पर मौजूद श्रीकांत को उत्तर प्रदेश के सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी। दूसरी सूची किसान मोर्चा के वर्ष 2017-2019 के कार्यकाल के लिए जारी हुई, जिसमें 194 नंबर पर श्रीकांत त्यागी का नाम किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दर्ज है।

See also  आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को स्वतंत्र, सकुशल, भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन मे बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास

इसमें श्रीकांत त्यागी का पता गाजियाबाद के सिहानी का दर्शाया गया है। यही नहीं श्रीकांत त्यागी के फेसबुक पेज पर उसने खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयोजक घोषित कर रखा है। उसने अपने फेसबुक पेज पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के लगभग सभी नेताओं के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर रखी हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...