नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में हेड कांस्टेबल बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ महिला की शिकायत के बाद 30 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म के एक मामले में हेड कांस्टेबल को शुरुआती जांच के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महेंद्र पार्क पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पंचांग 2 October 2023: आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, देखें राहुकाल का समय
शिकायत के अनुसार, महिला ने हेड कांस्टेबल बलविंदर पर लालच देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।