नई दिल्ली। स्वस्थ रहने के लिए दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।बदलती लाइफस्टाल और गलत खानपान की वजह से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। दिल से संबंधित बीमारियों के मामले में भी खानपान की चिजों का अहम रोल है। कुछ चीजें दिल को स्वस्थ रखती हैं, तो कई चीजों का सेवन दिल की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप किन चिजों को खाने से परहेज करें।
1. सोडा पीने से बचें
नियमित रूप से सोडा पीने से रक्त में ब्लड शुगल लेवल बढ़ सकता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए अधिक मात्रा में सोडा पीना दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
2. रेड मीट खाने से परहेज करें
रेड मीट में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, नमक, सैचुरेटेड फैट दिल की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। डॉक्टर दिल को स्वस्थ रखने के लिए रेड मीट न खाने की सलाह देते हैं।
3. दिल के लिए पिज्जा है हानिकारक
हर किसी को पिज्जा काफी पसंद होता है। लेकिन, यह सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसमें अधिक मात्रा में फैट और सोडियम पाया जाता है। जिससे आर्टरी ब्लॉक हो सकती है। अगर आप भी पिज्जा के शौकीन हैं, तो इससे तौबा कर लें।
4. बेक्ड चीजें हैं नुकसानदायक
अक्सर लोग छोटी-छोटी भूख मिटाने के लिए कुकीज, केक, मफिन खाते रहते हैं। लेकिन, ये दिल की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे वजन बढ़ सकता है, जो दिल के लिए हानिकारक है।
5. अधिक मात्रा में नमक का सेवन न करें
अगर आप नमक अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, जो हार्ट रोगों का कारण हो सकता है। इसलिए नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।