Home Breaking News आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर कंटेनर और कार की टक्कर, 5 लोगों की मौत
Breaking Newsआंध्र प्रदेशराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर कंटेनर और कार की टक्कर, 5 लोगों की मौत

Share
सड़क
Share

तिरुपति। आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत से कोहराम मच गया। दोनों हादसे आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में हुए हैं। पांच अन्य लोग भी घायल हैं। पहले हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। सभी लोग अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

शवों को पोस्टमार्टम को भेजा

पुलिस के मुताबिक गुव्वलाचेरुवु घाट रोड पर एक कार और कंटेनर में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की जान गई। कार में सवार चार लोगों और कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंटेनर चालक की नहीं हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक कार सवार चारों मृतक चक्रयापेट मंडल के कोन्नेपल्ली गांव के रहने वाले थे। हालांकि कंटेनर चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कार पलटने से दो की मौत

दूसरी दुर्घटना में दो लोगों की जान गई है। तेज रफ्तार कार धुवुरू मंडल में चिंतागुंटा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। यह सभी कुरनूल से तिरुमाला जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।

See also  जोश में खो दिया होश! 300 KM/HR की रफ्तार से चला रहा था बाइक, उड़ गए परखच्चे; 22 साल के यूट्यूबर की मौत
Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...