Home Breaking News Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वैन में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वैन में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पर एक वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीनों बच्चे हैं और तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सभी मृतक एक ही परिवार के थे और जेजे कॉलोनी, फेस-3 मदनपुर खादर, थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली के रहने वाले थे।

सभी वैन सवार दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर हुआ है।

मृतकों का विवरण

1-उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड।

2-बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष।

3-कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष।

4- ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष।

5-सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष।

घायलों के नाम

1-सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष।

2-आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 08 वर्ष।

3-आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष।

See also  जानिए क्यों आसमान में एक घंटे तक मडराता रहा विमान, गोरखपुर के यात्रीयों को वाराणसी ही उतरना पड़ा
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...