शामली। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा ने शामली समेत कई जिलों में सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी की। सूची में अपना नाम न पाकर पूर्व सभासद दीपक सैनी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उनकी मौत हो गई। शामली निवासी दीपक सैनी पिछली बार भाजपा के सिंबल पर सभासद निर्वाचित हुए थे। इस बार वार्ड नंबर तीन से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
रविवार को भाजपा ने वार्ड सभासदों की पहली सूची जारी की, जिसमें अपना नाम न पाकर दीपक सैनी निराश हो गए। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हताश होकर दीपक सैनी ने शाम के समय जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उन्हें शामली और फिर बाद में मेरठ ले गए।
देर रात मेरठ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि दीपक सैनी हमारे बहुत पुराने और अच्छे कार्यकर्ता थे। उसके निधन की जानकारी मिली है। उन्हें वार्ड तीन में चुनाव लड़ना था। सूची को होल्ड रखा गया था। चुनाव टिकट प्रक्रिया में कही भी किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं हुआ है।
महापौर पद पर 25 व पार्षद पद 1566 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, नामांकन का आज आखिरी दिन
उप्र नगर निकाय चुनाव में मंत्री नन्दी की पत्नी का टिकट कटा
भाजपा ने उप्र में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के नामों की रविवार को घोषणा कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने पहले चरण के लिए 99 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी।
पहले चरण के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। आरक्षण यथावत रहने के बावजूद प्रयागराज की महापौर और औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ की पत्नी अभिलाषा गुप्ता का टिकट कट गया है। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को भी पार्टी ने दोबारा मौका देने से परहेज किया है।