प्रथम बार ई स्पोर्टस प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
छात्रों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार करने हेतु एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा 23 वें अन्तर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘‘ संगठन 2022’’ का आयोजन किया गया। इस 23 वें अन्तर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान, एमिटी ऑनलाइन के वाइस प्रेसीडेंट श्री अभय चौहान, एमिटी कैपिटल वेंचरस के सीनियर वाइस प्रेसीडेट श्री अमोल चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह एवं संगठन 2022 के चेयरपरसन डा मार्शल साहनी द्वारा संगठन ध्वज को फहरा करके किया गया। इस अवसर पर एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय, एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती कार्यक्रम में ऑनलाइन सहित विभिन्न एमिटी विश्वविद्यालयों, संस्थानों और विद्यालयों के छात्र भी शामिल हुए। अक्टूबर 28 तक चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में एमिटी संस्थानों के हजारो की संख्या में छात्र हिस्सा लेगें।
इस खेल
प्रतियोगिता संगठन 2022 के शुभारंभ के अवसर पर दो मैत्री टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान द्वारा किया गया। प्रथम मैच एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज की टीम अैार एमिटी स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्टस सांइसेस की टीम के मध्य हुआ। वही दूसरा मैच एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज की टीम अैार एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम के मध्य हुआ।
एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन एमिटी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो युवाओं की उर्जा को दर्शाता है। संगठन का अर्थ है एकता। पूरे विश्व में कोई भी संस्थान नही होगा जहां पर एमिटी के अंतरसंस्थान खेल प्रतियोगिता के तरह इतनी बड़ी तादात में छात्र हिस्सा लेते है। खेल आपके अंदर के नेतृत्वता और समूह में कार्य करने के गुण को निखारता है और आपको जिम्मेदार बनाता है। टीम कैप्टन केवल एक अच्छा खिलाड़ी ही नही होता बल्कि अन्य को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। वर्तमान समय में तकनीक के महत्व को रेखाकित करते हुए पहली बार ई स्पोर्टस प्रतियोगिता जैसे ड्रोन रेसिंग आदि का आयोजन भी किया जा रहा है। हमें भविष्य में विश्व का नेतृत्व करने वाले एमिटी युवाओं पर गर्व है।
एमिटी ऑनलाइन के वाइस प्रेसीडेंट श्री अभय चौहान ने कहा कि चाहे शिक्षा ग्रहण करें या खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले जो भी कार्य करें पूरे मनोयोग से करे और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। यह जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय है, भविष्य में यह समय आपकी सुनहरी यादों में अंकित रहेगा।
एमिटी कैपिटल वेंचरस के सीनियर वाइस प्रेसीडेट श्री अमोल चौहान ने कहा कि संगठन आपको ज्ञान प्रदान करता है और समूह में कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है। खेल आपको जीवन में बहुत कुछ सीखाता है।
एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने छात्रो ंको प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एमिटी का उददेश्य छात्रों का सर्वागीण विकास है जिसमें शिक्षा के साथ खेल भी शामिल है। संगठन केवल प्रतियोगिता ही नही है र्बिल्क यह आपके अंदर खिलाड़ी के गुण को विकसित करने के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। अन्तर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन एक मूल्य आधारित प्रतियोगिता है जो छात्रों द्वारा, छात्रों के लिए और छात्रों के साथ आयोजित की जाती है। उन्होनें छात्रों से कहा कि प्रतियोगिता में पूरी ईमानदारी, पाबंदी और दृढ़ निश्चियता के साथं हिस्सा लें।
एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने कहा कि एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस अन्तर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘‘ संगठन 2022’’ का आयोजन किया जा रहा है। खेल छात्रों के जीवन में प्रसन्नता और मूल्यों को बढ़ाता है इसलिए जीवन में जीतें या हारे, खेल भावना बरकरार रखे।
संगठन 2022 के चेयरपरसन डा मार्शल साहनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस अन्तर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘‘ संगठन 2022’’ म एक माह से अधिक चलने वाली प्रतियोगिता है क्योकी एमिटी के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान का मानना है कि हर छात्र को किसी ना किसी शारीरिक गतिविधी में हिस्सा लेना ही चाहिए। सह छात्रों में खेल भावना के साथ जीवन कौशल को भी बढ़ाता है। इस अन्तर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन 2022 में 26 खेल प्रतियोगिता, 6 विटेंज गेम और 7 ई स्पोर्टस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों के लिए भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर छात्र टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। पूरी ईमानदारी और निष्ठा से खेल खेलने के लिए छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डा मनोज पांडे, डा जोगीश्वर गोस्वामी सहित एमिटी विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण और छात्र भी उपस्थित थे।
—————————————————-
अधिक जानकारी के लिए संर्पक करें – अनिल दुबे – 9818671697