नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामाला चाणक्यपुरी इलाके का है महिला ने थाने में एक प्राइवेट कंपनी के CEO पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला की उम्र 42 साल है। महिला का आरोप है कि साल भर पहले एक प्राइवेट कंपनी के CEO ने उसके साथ फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।