Home Breaking News भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट ‘प्राइड ऑफ इंडिया 2023’
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट ‘प्राइड ऑफ इंडिया 2023’

Share
Share

‘प्राइड ऑफ इंडिया 2023’ भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट है, इस राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की छिपी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक वास्तविक मंच प्रदान करना है। यह भारत की अग्रणी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक डीके पेजेंट द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता है।
यह प्रतियोगिता देश भर से प्रतिभाशाली प्रतियोगियों को आकर्षित करती है जो अपनी सुंदरता, प्रतिभा और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच पर आते हैं।
डीके पेजेंट प्राइड ऑफ इंडिया की निदेशक जिमी गरिमा ने बताया कि नेशनल ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी करने का मुख्य उद्देश्य विविधता, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है और पूरे देश में महिलाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपने अप्रयुक्त कौशल दिखाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि सभी ऑडिशन ऑनलाइन होंगे। सिटी लेवल विनर्स जुलाई में अनाउंस किए जाएँगे वहीं स्टेट लेवल फिनाले 23-24 सितंबर को होगा और नेशनल लेवल ग्रैंड फिनाले 20-21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
पूरे देश से 300+ मॉडल्स की क्राउनिंग की जाएगी।
जिसमें मिस इंडिया 2023 , मिसेज़ इंडिया 2023 , मिस टीन इंडिया 2023, ट्रांस्क्वीन इंडिया 2023 चुनी जाएगी।

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, यूपी में हाई अलर्ट और धारा 144 लागू, सभी शहरों में पुलिस के फ्लैग मार्च का आदेश

मुख्य अतिथि के रुप में पुष्पांजलि तिवारी डायरेक्टर ऑफ़ डीके पेजेंट, जिमी गरिमा फाउंडर ऑफ़ डीके पेजेंट, रणया सिंह शो कोरियोग्राफ़र , पेजेंट ग्रूमर, यशिका मोघा शो कोरियोग्राफ़र, गौरव शर्मा एंकर, अमिता यादव जज, अलंकृता शाही रैंप वाक एक्सपर्ट, सुरभि सिंह जज, सागरिका ट्रेनर शामिल होंगे।
हयात सेंट्रिक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राइड ऑफ इंडिया 2023 के क्राउन और ट्रॉफीज भी लांच किए गए।

See also  भारतीय मां-बेटी ने 26 हजार आइसक्रीम स्टिक से बनाई रंगोली, सिंगापुर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...