Home Breaking News Hapur Crime: जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Breaking Newsएनसीआरदिल्ली

Hapur Crime: जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Share
Jeth tried to rape, police registered a case
Share

हापुड़। महिला के साथ पति शराब के नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाता था और जेठ ने गलत नजर रखते हुए कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पति ने पंचायत में महिला को तीन तलाक दे दिया।

दहेज से संतुष्ट नहीं था ससुराल पक्ष

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाने में छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी देना और तीन तलाक कानून के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 24 अप्रैल 2020 को जिला गौतमबुद्धनगर के दनकौर में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

रुपये और बुलेट बाइक के मांग पर करते थे प्रताड़ित

आए-दिन एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग की चलते विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि पति अप्राकृतिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की जाती थी। पति के अपनी भाभी से गलत संबंध थे। इसके चलते जेठ भी पीड़िता के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। कई बार जेठ ने अकेले में पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

मारपीट के घर से पीड़िता को निकाल दिया

विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि विगत पांच जनवरी को उसे तलाक का नोटिस मिला। जिसके बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायत में भी आरोपित ससुराल पक्ष के लोग बुलेट बाइक और एक लाख की मांग अड़े रहे।

See also  यूपी TET पर अब योगी सरकार का बड़ा फैसला

पंचायत में पति ने तीन बार बोलकर तलाक दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननदोई और ननद को नामजद कराया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...