अंबेडकरनगर: डा. आंबेडकर की मूर्ति के आसपास खतौनी की भूमि पर अवैध कब्जा की नीयत से महिलाओं ने अकबरपुर मुख्य मार्ग पर ईंट-पत्थर रखकर जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पहुंचने पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे तहसीलदार और पुलिस के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे अफरातफरी मच गई है।
पुलिस ने लाठियां भांजते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान महिलाओं का ख्याल करे बगैर पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पीटा। पुलिस की पिटाई से एक महिला बेसुध होकर गिर गई। पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में चालन किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गत शनिवार को वाजिदपुर मोहल्ले के अकबरपुर मुख्य सड़क पर स्थित डा. आंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोत दी गई थी।
इससे महिलाओं ने आक्रोशित होकर मार्गजाम कर दिया था और बगल निर्माण मकान की दीवार ढहा दी थी। प्रशासन ने यहां एक बिस्वा बंजर भूमि स्थापित डा. आंबेडकर की प्रतिमा के चारों तरफ बाउंड्रीवाल निर्माण का निर्णय लिया था। रविवार को नगर पालिका के कर्मी जमीन की सफाई और मिट्टी गिरा रहे थे। महिलाओं ने बगल की खतौनी की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया।
आजमगढ़ में युवक को बदमाशों ने मारी गोली
नगर पालिका के कर्मचारियों को भगा दिया। इसके बाद अकबरपुर मुख्य मार्ग पर ईंट-पत्थर रखकर जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल, तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, कोतवाल संतकुमार सिंह की बात महिलाएं सुनने को तैयार नहीं हुई। महिलाओं ने राहगीरों की पिटाई शुरू कर दिया। आक्रोशित महिलाएं अपशब्दों का प्रयोग करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने लगीं।
इससे अधिकारियों व पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई। थाना से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उपजिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस कर्मियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस की लाठी देख महिलाएं भाग गई। जलालपुर पुलिस के साथ महिला थाना प्रभारी वंदना, कटका थानाध्यक्ष अभय मौर्य और मालीपुर उपनिरीक्षक बृजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ पगमार्च कर किया।
एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि सभी आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। कोतवाल संतकुमार सिंह ने बताया कि मामला शांत है। वीडियो के आधार पर आरोपितों को चिन्हित किया जा रहा है। मार्गजाम में शामिल कृष्णा राव, विद्या, प्रमिला और मालती को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। उपजिलाधिकारी से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।