नोएडा। सेक्टर-22 में सोमवार की रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
थाना प्रभारी ने बताया कि हरदोई निवासी 30 वर्षीय महेंद्र नोएडा में कंपनी में काम करता था. वह सेक्टर-22 निवासी मूलचंद शर्मा के मकान में किराए पर रह रहा था। महेंद्र ने देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महेंद्र ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद दूसरी शादी की। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दूसरी पत्नी के जाने के बाद से महेंद्र तनाव में था। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।