दनकौर क्षेत्र के धनौरी गांव के रहने वाले पर्वतारोही मयंक अत्रि ने शुक्रवार को कश्मीर के शोपिया स्थित माउंट सनसेट पहाड़ की चोटी पर तिरंगा फहराया। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर के पहलगांव स्थित माउंट ब्रीडन पहाड़ की 3310 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा चुका है।
बचपन से पर्वतारोही बनना चाहते थे मयंक
मयंक ने बताया कि उसके पिता किसान हैं। बचपन से ही पर्वतारोही बनना चाहता था। इसी कारण स्वजन को बताए बिना जम्मू कश्मीर स्थित जवाहर इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग में प्रवेश लेकर लगातार मेहनत करता रहा।
अवैध धार्मिक स्थलों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, शिवलिंग हटाने पर महिलाओं ने काटा हंगामा
मयंक ने बताया कि शुक्रवार को जबर्वन एडवेंचर कंपनी की ओर से पांच लोगों की टीम ने 4747 मीटर ऊंचे पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के लिए प्रयास शुरू किया, जिसमें चार लोग ही सफल हो सके।
मिशन के दौरान एक साथी रूपीन धर बर्फ पर चलते फिसलकर गिर गया। उसके हाथ व कंधे में चोटें आईं। इसके बावजूद भी लक्ष्य पूरा किया। मयंक का कहना है कि अभी माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया के सबसे ऊंचे 12 और पर्वतों की चोटियों पर चढ़कर तिरंगा फहराना है।