नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण मतदान को लेकर नोएडा में प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। सभी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की ताकत झोंक दी है। शनिवार को नोएडा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का चुनाव प्रचार करने हल्द्वानी गांव पहुंचे। नकवी ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। तीनों को सबक (सपा, बसपा, कांग्रेस) सिंडीकेट के 60 साल के राज ने उत्तर प्रदेश जैसे बेहतरीन राज्य को बीमारू बना दिया। यह सिंडिकेट फिर से एक एजेंडे के तहत काम कर रहा है। इनकी गलत नीतियों व भ्रष्टाचार ने यूपी को विकास की पटरी से पूरी से उतार दिया।
प्रदेश में दोबारा लौट रहा विकास
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश दोबारा विकास के रास्ते पर लौट रहा है। बीते पांच साल में प्रदेश ने कई कीर्तिमान स्थापित किए है। अब प्रदेश में बाहुबली, गुंडों और बदमाशों नहीं, बल्कि इकबाल, ईमान और इंसाफ की सरकार है। जो लोग यूपी में बंधक सरकार बनाना चाहते है उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी, उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है।
अखिलेश-जयंत को बताया हंसों का जोड़ा
यूपी चुनाव में अखिलेश और जयंत के गठबंधन को मुख्यतार अब्बास नकवी ने दो हंसों का जोड़ा बताया। कहा कि एक ग्रैंड पार्टी के ब्रांड न्यू सपूत हैं। दोनों लोग परिवार के पालने में पैदा हुए। कोई न कोई पराक्रम और न ही परिश्रम से बने हैं। दोनों को राजनीति परिवार से विरासत में मिली है।
80 बनाम 20 का जाति नहीं समर्थन का फार्मूला
मुख्तार अब्बास नकवी ने इस दौरान प्रदेश में चल रहे 80 बनाम 20 के नारे पर कहा कि यह जाति धर्म नहीं,बल्कि समर्थन का फार्मूला है। उन्होंने साफ किया कि देश में सभी पार्टियां अलग-अलग समाज से वोट मांगती है। भाजपा को समाज के सभी वर्गों के 80 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है। जिनकी राजनीति तुष्टीकरण पर टिकी है, वही इसका गलत मतलब निकाल रहे है।
लोकतंत्र में अपराधिक घटना स्वीकार्य नहीं
एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले पर उन्हाेंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटना की काेई जगह नहीं। चाहे आम आदमी हो या राजनेता हो सबकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने अपना काम किया है और आगे कर रहा है।