नई दिल्ली। मंडावली इलाके में एक युवक और उसके दो चाचा के द्वारा दूसरे समुदाय की एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ओरैया के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सद्दाम, इब्राहिम और इनके भतीजे कैफ के रूप में हुई है। आरोप है कि कैफ शादी का झांसा देकर ओरैया से महिला को मंडावली लेकर आया और एक किराये पर कमरा लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस आरोपितों से कर रही पूछताछ
तीन अप्रैल को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पीड़िता का आरोप है गिरफ्तार आरोपितों के अलावा कुछ और लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर बाकी लोगों के बारे में पता लगा रही है।
किराए पर घर लेकर शुरू की जिंदगी
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता का परिवार ओरैया में रहता है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। पीड़िता और आरोपित एक ही गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता का आरोप है कि कैफ ने उसे झांसा दिया कि वह उससे शादी करना चाहता है, वह उसे बहुत खुश रखेगा। पीड़िता उसके झांसे में आ गई और दूसरे पति और दो बेटियों को गांव में छोड़कर अगस्त 2021 में अपने छोटे बेटे को लेकर कैफ के साथ मंडावली आ गई। कैफ ने किराये पर कमरा लेकर उसके साथ रहना शुरू कर दिया।
पुलिस परिवार से कर रही संपर्क
आरोप है कि कैफ व उसके दो चाचा सद्दाम व इब्राहिम ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और कुछ अन्य लोगों से भी करवाया। नंद नगरी इलाके में कैफ की बुआ रहती है, पीड़िता को उसके घर ले जाकर भी दुष्कर्म किया गया। पुलिस को जांच में पता चला है कि पीड़िता ने दो शादियां हुई हैं, पुलिस परिवार से संपर्क भी कर रही है।