Home Breaking News महिला सिपाही को शादी का झांसा दे ठगे 60 लाख, नाइजीरियन हुआ गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

महिला सिपाही को शादी का झांसा दे ठगे 60 लाख, नाइजीरियन हुआ गिरफ्तार

Share
DJH âæ§ÕÚU ÂéçÜâ ·¤è ç»ÚUÌ ×𢠻L¤Õæ »éÜ×ÁðÐ Áæ»ÚU‡æ
Share

नोएडा : सेना में तैनात पति की मौत के बाद परेशान महिला पुलिसकर्मी को शादी का झांसा देकर करीब 60 लाख रुपये ठगने वाले नाइजीरियन गिरोह के शातिर को शुक्रवार को सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने की टीम ने दिल्ली से दबोच लिया। आरोपित की पहचान नाइजीरिया निवासी गरुबा गुलमजे के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली के बसंत कुंज में रह रहा था। आरोपित के पास से एक लैपटाप, सात मोबाइल और 15 विदेशी एजेंसियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

गरुबा गुलमजे असल राइफल में तैनात महिला सिपाही की तरह करीब 300 महिलाओं के साथ 20 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। गरुबा ने फेसबुक पर संजय सिंह बनकर खुद को इंडोकैनेडियन बताकर महिला सिपाही से संपर्क किया और शादी का झांसा दिया। जब महिला को संजय सिंह से प्यार हो गया तब उसने धीरे-धीरे ठगी शुरू कर दी। गरुबा पहली बार मानव बाल के सिलसिले में बिजनेस वीजा पर फरवरी 2019 में छह माह के लिए भारत आया। वीजा समाप्त होने पर वह नाइजीरिया लौटा और 18 मार्च 2021 को मेडिकल वीजा पर भारत आया। 22 मई 2021 को वीजा समाप्त होने के बाद से वह अवैध तरीके से यहां रहने लगा। इस दौरान उसने सैकड़ों महिलाओं से मैट्रिमोनियल साइट पर संपर्क किया और ठगी की।

एसपी साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह ने बताया है कि गरुबा एक संगठित गिरोह का बदमाश है। वह अपने साथी के साथ मिलकर मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी आइडी बनाता था और महिलाओं से दोस्ती करता था। गरुबा के निशाने पर ऐसी महिलाएं रहती थीं, जो तलाकशुदा या अधिक उम्र की होती हैं। वह आभूषण, उपहार, नकदी, कारोबार आदि का लालच देकर भावात्मक रूप से ब्लैकमेल करता था।

See also  तेंदुआ या कुछ और..., गाजियाबाद की गलियों में हुई दहशत

——

मानव बाल के कारोबार के सिलसिले में आते हैं भारत :

गरुबा ने पूछताछ के दौरान बताया कि मानव बाल से जुड़े कारोबार के सिलसिले में हर साल हजारों नाइजीरियन भारत आते हैं और यहां कम दामों में बालों को खरीदकर उसे नाइजीरिया सहित अन्य अफ्रीकी देशों में महंगे दामों में बेचते हैं। अफ्रीका में भारतीय महिलाओं के बालों की ज्यादा मांग है। शातिर ठगी का पैसा नाइजीरिया अपनी पत्नी के पास भेजता था। इससे उसने नाइजीरिया में आलीशान मकान और गाड़ी खरीदी है। प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि पीड़ित महिला सिपाही से आरोपित ने अपने 20 खातों में 60 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए थे।

—-

खुद को बताया इंडियन टेलीकाम का अधिकारी :

साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत में महिला सिपाही ने बताया कि शातिर ने खुद को इंडियन टेलीकाम में सीनियर अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया। दोस्ती के कुछ समय बाद ठग ने महिला से कहा कि उसका खाता अमेरिका में है और किसी कारण से सीज हो गया है। भांजे का एक्सीडेंट सहित अन्य बहानों से आरोपित महिला से ठगी करता रहा।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...