निखिल लहरी, गाजियाबाद, संवादाता
गाजियाबाद के थाना कौशांबी वैशाली क्षेत्र में रहने वाली पिंकी गुप्ता पिछले कुछ सालों से रेड रॉक्स जिम रिसेप्शन पर काम करती थी और पिछले 3 महीने से घरवालों से अलग वैशाली सेक्टर 3 में रह रही थी वही पिंकी गुप्ता की दोस्ती साकिब खान से होती है जिसके बाद दोनों रिलेशन में आ गए, बीती रात को लड़की का शव पंखे से लटका हुआ मिला परिजनों का आरोप है कि लड़का मुस्लिम था और लड़की को जबरन प्रेम जाल में फंसा रखा था और लड़का पहले से शादीशुदा भी है इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और फिर देर रात लड़की का पंखे से लटका हुआ घर में शव मिलता है परिजनों का आरोप है कि लड़के ने लड़की को पंखे से लटका कर मार डाला और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस पर सही कार्रवाई न करने को लेकर भी आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि देर रात पुलिस साकिब के विनोद नगर दिल्ली एड्रेस पर गई थी और लड़के को पकड़ भी लिया था मगर साकिब खान पुलिस से हांथ छुड़ा वहां से भाग निकला।
Aaj Ka Panchang 2 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
वहीं पुलिस का कहना है कि –
लड़का लड़की पिछले 4 सालों से रिलेशन में एक साथ रह रहे थे और उन्होंने अलग से वैशाली सेक्टर 3 में कमरा किराए पर लिया जिसकी जानकारी परिवार को भी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।*