Home Breaking News प्रेसिडेंट कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का नहीं है कोई ट्विटर अकाउंट, जानें वायरल सच
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

प्रेसिडेंट कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का नहीं है कोई ट्विटर अकाउंट, जानें वायरल सच

Share
Share

रामपुर। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार बनाई गई हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले ही किसी ने उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बना दिया। उसके साथ ही प्रेसीडेंट मुर्मू और प्रेसीडेंट आफ इंडिया भी लिखा है। ट्विटर वाल पर उनकी प्रधानमंत्री के साथ फोटो भी लगाई है। मामला पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति के फर्जी ट्विटर अकाउंट की शिकायत रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के माडल कालोनी निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता दानिश खां की ओर से की गई है। उन्होंने डीजीपी से लेकर एडीजी बरेली और एसपी रामपुर के ट्विटर एकाउंट पर राष्ट्रपति के नाम से बने फर्जी अकाउंट का स्क्रीन शार्ट भेजा है। साथ ही शिकायत करते हुए लिखा है कि केवल अभी नामांकन दाखिल हुआ है। वर्तमान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। कृपया बताएं कि चुनाव से पहले ही ट्विटर अकाउंट पर खुद को भारत का राष्ट्रपति घोषित करना उचित है? क्या यह फेक एकाउंट है? मैं जिम्मेदार नागरिक के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हूं। मुझे इस अकाउंट पर संदेह है। राष्ट्र सुरक्षा हित में इसकी जांच की मांग करता हूं। इस संबंध में रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अकाउंट की जांच कराई जा रही है। साइबर सेल जांच कर रही है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आज ही किया है नामांकन: भाजपा गठबंधन (एनडीए) की ओर से द्रौपदी मुर्मू ने राष्‍ट्रपति पद के लिए आज ही नामांकन किया है। उनके नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे थे। वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा को प्रत्‍याशी बनाया गया है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई के समाप्‍त हो रहा है। 25 जुलाई को देश को नया राष्‍ट्र्र्पति मिल जाएगा।

See also  रवि किशन बीजेपी विधायक डॉ. राधामोहन से माँगा इस्तीफा...
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...