Home Breaking News राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा : रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, विधानसभा के सदस्यों को भी करेंगी संबोधित
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा : रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, विधानसभा के सदस्यों को भी करेंगी संबोधित

Share
Share

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रायपुर एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा तक चाक चौबंद व्यवस्था की गई है.

छत्तीगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, रमेश बैस, सरोज पांडे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना हुई.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति: विधानसभा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सबसे पहले परिसर में पौध रोपण करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति का राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा के सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो होगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का स्वागत भाषण. इसके बाद सदन के नेता और सीएम विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शॉल और श्रीफल के साथ स्वागत करेंगे. इस अवसर पर सदस्य संदर्भ किताब का विमोचन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधानसभा में सभी विधायकों को संबोधित करेंगी.

See also  आतंकी जग्गा की मदद करने वाले दो लोग गिरफ्तार, पैरोल के दौरान भगाने में की थी मदद
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

चाय ठंडी लाने पर बीमाकर्मी को टोकना भारी पड़ा, आग बाबूला होकर सिर में मारी केतली, आरोपी अरेस्ट

नोएडा। नोएडा सेक्टर-18 के ओसियन कॉम्प्लेक्स की बीमा कंपनी में काम करने वाले...

Breaking Newsएनसीआरनोएडा

नोएडा की पुरानी इमारतें कितनी मजबूत, जुलाई से शुरू की जाएगी जांच

नोएडा शहर की पुरानी बहुमंजिला इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट इस साल जुलाई...

Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडानोएडा

न्यू नोएडा की जमीनों पर लगेंगे बोर्ड, जमीन खरीदने पर होगा एक्शन

नोएडा। दादरी नोएडा गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआइआर) के रूप में विकसित होने...