गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर, दादरी तथा नोएडा के कुछ हिस्से इन दिनों यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हैं। यमुना नदी से सटे कई गांवों में पानी भरा हुआ है तथा कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस भी बाढ़ पीडि़तों को रेस्क्यू करने के काम में जुटी हुई है।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ से प्रभावित सभी इलाकों व गांवों से बाढ़ प्रभावित लोगों का लगातार रेस्क्यू करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
Azam Khan फिर जाएंगे जेल? हेट स्पीच मामले में दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
ग्रेटर नोएडा जोन के थाना रबूपुरा के ग्राम पलाका के पास व जनपद पलवल, हरियाणा के ग्राम झुप्पा के पास कुछ महिलाओं व बच्चों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई जिस पर (ग्रेटर नोएडा जोन) पुलिस द्वारा एनडीआरएफ की टीम के साथ बाढ़ में फंसे सभी लोगों का रेस्क्यू करते हुए उन्हें सकुशल सुरक्षित निकाला गया।
वहीं, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नोएडा में प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रहे हैं। यहां सेक्टर-135 में गौशाला के आसपास भरे पानी में भी अधिकारी पहुंचकर गौवंश को बचा रहे हैं।