Home Breaking News नौकरी दिलाने के नाम पर रेलवे कर्मचारियों ने महिला से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किया गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

नौकरी दिलाने के नाम पर रेलवे कर्मचारियों ने महिला से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किया गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

घटना गुरुवार (21 जुलाई) की रात की है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने एक कमरे में अंजाम दिया गया है। पीड़ित 28 वर्षीय महिला फैमिली के साथ मध्य जिले में रहती है।

महिला का कहना है कि कुछ समय पहले उसका परिचय एक युवक से हुआ, जिसने उसे बताया था कि वह रेलवे में नौकरी करता है और उसके लिए नौकरी की व्यवस्था भी कर सकता है। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी थी।

शराब के नशे में थे आरोपित

युवक ने गुरुवार की रात को मिलने के लिए महिला को बहाने से रेलवे स्टेशन बुलाया। महिला के पहुंचने पर वह उसे प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर बने एक कमरे में ले गया। इसके कुछ देर बाद वहां पर उसके तीन दोस्त भी आ गए। जिन्होंने शराब पी रखी थी।

महिला का आरोप है कि चार में से दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, इस दौरान दो अन्य आरोपित वहां मौजूद रहे। घटना के बाद उन्होंने महिला को धमकी देकर वहां से भगा दिया।

विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं आरोपित

इस मामले में डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। गुरुवार (21-07-22) रात स्टेशन प्लेटफार्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में दुष्कर्म किया गया था। इसमें सभी चार आरोपित विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  आसपास की इमारतें Supertech के Twin Tower गिराने से पहले कराई जाएंगी खाली, सभी का होगा बीमा

गिरफ्तार आरोपितों के नाम

1- सतीश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी वीपीओ जंदखेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, जिला- सहारनपुर (यूपी)

2- विनोद कुमार पुत्र पूरन चंद, निवासी श्याम सिद्ध कॉलोनी, पश्चिम पंजाबी बाग (नई दिल्ली)

3- मंगल चंद मीणा पुत्र नरसी लाल मीणा, निवासी वीपीओ रायसर, जिला- जयपुर (राजस्थान)

4- जगदीश चंद पुत्र लेफ्टिनेंट बलराम, खिचड़ीपुर (दिल्ली)

Share
Related Articles
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

नेपाल फेस्टिवल इंडिया 2025: भारत-नेपाल व्यापार, पर्यटन एवं संस्कृति का भव्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

आयोजक: एवेरेस्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सह-आयोजक: नेपाल राजदूतावास, नई दिल्ली...