Home Breaking News हॉट सीट: पर्दे के राम अरुण गोविल 10 हजार वोटों से जीते, बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

हॉट सीट: पर्दे के राम अरुण गोविल 10 हजार वोटों से जीते, बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

Share
Share

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर टीवी सीरियल फेम ’राम’ अरुण गोविल दिनभर के उतार-चढ़ाव के बीच जीतने में सफल रहे। अरुण गोविल के जीतते ही मेरठ में भाजपा ने 72 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1952 से 2024 के लोकसभा चुनावों में मेरठ लोकसभा सीट पर कोई भी पार्टी लगातार चौथी बार जीतने में सफल रही है। 2009 में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल जीते थे। 2014 एवं 2019 में भी पार्टी ने राजेंद्र अग्रवाल पर दांव लगाया और वे जीतने में सफल रहे। इस बार भाजपा ने राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटते हुए अरुण गोविल को मैदान में उतारा। मुंबई में रहने वाले और मेरठ में जन्मे अरुण गोविल ने तमाम सवालों के बीच जीत दर्ज कर खुद को साबित किया।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से खत्म होने तक अरुण गोविल और सुनीता वर्मा के बीच कांटे का मुकाबला रहा। सुबह 11 बजे भाजपा के अरुण गोविल 21 हजार से अधिक मतों से आगे थे, लेकिन अगले एक घंटे में सुनीता वर्मा ने ना केवल इस अंतर को खत्म कर दिया बल्कि वह अरुण गोविल से आगे निकल गईं। इसके बाद कभी अरुण गोविल और तो कभी सुनीता वर्मा एक-दूसरे से आगे-पीछे निकलते रहे। जैसे ही कैंट विधानसभा की ईवीएम खुलनी शुरू हुईं तो भाजपा की स्थिति मजबूत होती गई। भाजपा की जीत में कैंट विधानसभा बीते तीन चुनावों की तरह ही निर्णायक साबित हुई। कैंट की बदौलत अरुण गोविल 10585 मतों से जीतने में सफल रहे।

बना दिया पार्टी को लगातार चार बार जिताने का रिकॉर्ड

See also  यूपी के हमीरपुर में इंस्टाग्राम पर भड़काऊ टिप्पणी करने पर मौलाना समेत दो पर FIR, एक अरेस्‍ट

अरुण गोविल ने इस जीत के साथ मेरठ लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन से अधिक बार ना जीतने का मिथक भी तोड़ दिया। ठाकुर अमरपाल सिंह 1994, 1996 एवं 1998 में सांसद रहे। सांसद शाहनवाज खान 1952, 1957, 1962 में जीते, लेकिन 1967 में लगातार चौथी बार चुनाव में हार गए। राजेंद्र अग्रवाल 2009, 2014 एवं 2019 में भाजपा के सांसद रहे। चौथी बार राजेंद्र अग्रवाल को टिकट तो नहीं मिला, लेकिन इसी सीट से भाजपा अरुण गोविल के साथ चौथी बार जीतने में सफल रही। इससे पहले कोई भी पार्टी लगातार चार लोकसभा चुनावों में मेरठ सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।

आजादी से अब तक मेरठ में सांसद 

लोकसभा चुनाव (वर्ष)    सांसद            राजनीतिक दल
1952            शाहनवाज खान        भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957            शाहनवाज खान        भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962            शाहनवाज खान        भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967            महाराज सिंह भारती    संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
1971            शाहनवाज खान        भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977            कैलाश प्रकाश        जनता पार्टी
1980            मोहसिना किदवई        भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1984            मोहसिना किदवई        भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989            हरीश पाल            जनता दल
1991            (हिंसा के कारण चुनाव रद्द)    –
1994 (उपचुनाव)    अमर पाल सिंह        भाजपा
1996            अमरपाल सिंह        भाजपा
1998            अमरपाल सिंह        भाजपा
1999            अवतार सिंह भड़ाना     भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004             मोहम्मद शाहिद अखलाक    बहुजन समाज पार्टी
2009            राजेंद्र अग्रवाल        भाजपा
2014            राजेंद्र अग्रवाल        भाजपा
2019            राजेंद्र अग्रवाल        भाजपा
2024             अरुण गोविल        भाजपा

See also  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने मौजूदा कोविड के फैलाव की स्थिति के बारे में दिल्ली के लोगों को गुमराह किया।- अनिल कुमार

चार चुनावों में भाजपा की जीत का अंतर

वर्ष            विजेता                जीत का अंतर

2024        अरुण गोविल            10585
2019        राजेंद्र अग्रवाल            4729
2014        राजेंद्र अग्रवाल            232326
2009        राजेंद्र अग्रवाल            26877

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...