नोएडा। नाबालिग किशोरी संग दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित को शनिवार को सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदायूं का कामिल 15 सितंबर से वांछित चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपित को सेक्टर-37 के पास से गिरफ्तार किया गया।
दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नाबालिग किशोरी और आरोपित एक ही गांव के हैं। दोनों एक दूसरे को पूर्व से जानते हैं। किशोरी नोएडा अपने जीजा के यहां आई थी। आरोपित किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर पूर्व में ही स्वजन के सुपुर्द कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।